प्लेसीबो इफेक्ट

अपने मन का खुद इलाज संभव है, बस सकारात्मक सोच की जरुरत है।

Rate this:

प्लेसीबो इफेक्ट ऐसी चिकित्सा को कहते हैं जिसका कोई वैज्ञानिक आधार नही है। ऐसी चिकित्सा पद्धति या तो प्रभावहीन होती है, या काफी सुधार दिखता है। उसका कारण साकारात्मा मानसिक स्थिति होती है। प्लेसीबो के उपयोग से अक्सर लाभ होता दिखता है। जिसे प्लेसीबो इफेक्ट या प्लेसीबो रिस्पॉन्स कहते हैं। प्लेसीबो इफेक्ट के पीछे कई अन्य साकारात्मा मानसिक ‘प्रभाव’ होते हैं जो लाभ पैदा करते हैं। इस विषय पर अनेकों मनोवैज्ञानिक शोध चल रहें है।

इसे एक नकली उपचार भी कह सकते हैं। एक निष्क्रिय पदार्थ जैसे कि चीनी या जल दवा के तौर पर देने पर कभी-कभी, कुछ हालातों में रोगी की स्थिति में सुधार होती हैं क्योंकि व्यक्ति को यह उम्मीद होती है कि यह असल दवा है जो मददगार होगी। पर यह हर हालात में काम नहीं करती। कुछ स्थितियों में प्लेसीबो प्रभाव एक शक्तिशाली तरीका साबित हो रहा है।। एक व्यक्ति जितना अधिक विश्वास करता है कि वे एक उपचार से लाभान्वित होने जा रहे हैं, उतनी अधिक संभावना है कि वे लाभ का अनुभव करेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

6 thoughts on “प्लेसीबो इफेक्ट

Leave a comment